फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two bikes collided, two including child died

Bareilly News: दो बाइकें टकराईं, बच्चे समेत दो की मौत

Tue, 10 Sep 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, two including child died
शेरगढ़ के ग्राम पनबड़िया के गन्ना क्रय केंद्र के पास हुआ हादसा, दो की हालत नाजुक
विज्ञापन




शेरगढ़। शेरगढ़-शाही-बहेड़ी मार्ग पर ग्राम पनबड़िया में दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया है।



थाना क्षेत्र के मवई काजियान निवासी हरीश कुमार अपनी माता सोमवती व तीन वर्षीय भतीजे प्रिंस के साथ किसी कार्य से बहेड़ी जा रहे थे। दूसरी तरफ से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा के गांव अलीनगर फिरोजपुर निवासी मो. आरिफ शेरगढ़ क्षेत्र में रिश्तेदारी में आ रहे थे। पनबड़िया गांव के गन्ना के केंद्र के समीप दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इससे प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे हरीश और उसकी मां सोमवती को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार आरिफ भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बरेली भिजवाया, जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय आरिफ ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed