फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two bikes collided near Kadarabad in Badaun Sahaswan s mother and son died

दर्दनाक: बदायूं में कादराबाद के नजदीक दो बाइक टकराईं, सहसवान के मां-बेटे की मौत; समय से नहीं मिल पाया इलाज

Wed, 30 Aug 2023 11:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दहगवां (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दहगवां (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Aug 2023 11:29 PM IST
सार

परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ काफी देर से आए, जिससे दोनों मां बेटे की स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। इसकी सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
Two bikes collided near Kadarabad in Badaun Sahaswan s mother and son died
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं-मेरठ हाईवे पर संभल जिले की सीमा पर दो बाइक टकराने से सहसवान के मां-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बेटे के साथ राखी बांधने कादराबाद जा रही थी कि तभी रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे मां-बेटे घायल हो गए। आरोप है कि उन्हें दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से उपचार नहीं मिल पाया जिससे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जामनी निवासी सूरजपाल अपनी पत्नी धर्मवती (23) और आठ माह के बेटे सुमित के साथ राखी बांधने ससुराल कादराबाद जा रहे थे। उस दौरान सूरजपाल हेलमेट लगाए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उनकी बाइक संभल जिले की सीमा पर कादराबाद के नजदीक पहुंची कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे सूरजपाल को कम चोट आई लेकिन उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों मां बेटे को निजी वाहन से दहगवां सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां उनका समय से उपचार नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ काफी देर से आए, जिससे दोनों मां बेटे की स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। इसकी सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सीएचसी पर तैनात एमओआईसी डॉ. पीयूष यादव का कहना है कि जब घायलों को अस्पताल में लाया गया था तब तक महिला की मौत हो चुकी थी जबकि बच्चे के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। उसकी तुरंत ही इलाज दिया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed