{"_id":"69027f5ad294a0ae3b06730b","slug":"two-bike-riders-died-after-colliding-with-a-truck-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102456-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता। बाइक से मजदूरी करने जा रहे ग्राम फैजनगर निवासी दो युवकों को भुता-फरीदपुर मार्ग पर गांव सिंघाई मोड़ के पास पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस बीच ट्रक भी असंतुलित होकर रोड किनारे ईंट के चट्टे में जाकर घुस गया। बाद में चालक व हेल्पर ट्रक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह ग्राम फैजनगर निवासी जावेद व अब्दुल दोनों मजदूरी करने बाइक से जा रहे थे। उसी समय भुता-फरीदपुर मार्ग पर सिंगाही मोड़ भट्टे के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक 22 वर्षीय जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे 23 वर्षीय अब्दुल गंभीर घायल हो गया। बाद में बरेली में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
नहीं पहन रखा था हेलमेट
लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर वे हेलमेट पहने होते तो दोनों की जान बच सकती थी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद