फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested including a smack of four crores being taken to Delhi

दिल्ली ले जाई जा रही चार करोड़ की स्मैक समेत दो गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a smack of four crores being taken to Delhi
मामले का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : मामले का खुलासा करते एसएसपी।

बरेली से दिल्ली तक स्मैक पहुंचाने का लेते थे दस लाख, दूसरी बार में ही पकड़े गए
विज्ञापन

डिलीवरी देने वाले का नाम भी उगला, पुलिस तलाश में जुटी

बरेली। बरेली से दिल्ली ले जाई जा रही चार करोड़ की स्मैक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह छह माह से स्मैक तस्करी के धंधे में लगे थे। बरेली से दिल्ली तक एक डिलीवरी देने पर उन्हें दस लाख रुपये मिलते थे। डिलीवरी देने वाले का नाम भी दोनों ने पुलिस पूछताछ में उगला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस करके स्मैक तस्करों के पकड़े जाने का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि इज्जतनगर मिनी बाईपास के रहपुरा रोड पर मंगलवार रात करीब पौने बारह बजे एसएसआई सुदीश सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कर्मचारी नगर की ओर से आती हुई महिंद्रा कार पुलिस को दिखी। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रोका तो उसमें दो युवक बैठे मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो दो थैले बरामद हुए। एक थैल में डेढ़ किलो और दूसरे थैल में ढाई किलो स्मैक था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें स्मैक की यह खेप दिल्ली पहुंचानी थी। जहां से एनसीआर और अन्य जगह पर इसकी सप्लाई होनी थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए युवक मीरगंज के गुलड़िया थाना क्षेत्र का गुलाम नबी और इज्जतनगर क्षेत्र के शिकारपुर निवासी चौधरी आसिम उर्फ असलम खां है। यह दोनों छह महीने से स्मैक तस्करी का काम कर रहे थे। दूसरी बार स्मैक की खेप पहुंचाने जा रहे थे। तभी पकड़े गए। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक देने वाले का नाम बताया है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली तक स्मैक पहुंचाने के दस लाख रुपये वसूलते थे। वहां पर किसको देना है, यह इन्होंने नहीं बताया है। इनका कहना है कि स्मैक एनसीआर और अन्य जगहों पर सप्लाई होती है। वाहन को सील कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। - शैलेश पांडे, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed