फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested for abetting a woman's attempted self-immolation at the SSP office.

Bareilly News: एसएसपी दफ्तर पर महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने में दो गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for abetting a woman's attempted self-immolation at the SSP office.
बरेली। दुबई में नौकरी कर रहे पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी कराने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर अड़ी महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी दफ्तर में खुदकुशी की कोशिश की। उसने अपने ऊपर तेल डाल लिया और साजिश रचने वाले साथियों के इंतजार में खड़ी हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद सीसी कैमरों व सर्विलांस से पुलिस ने पूरा खेल खोल दिया। महिला के रिश्तेदार व एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन घूस लेने की पुष्टि हुई है। महिला के ससुर की ओर से रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सीबीगंज के गोविंदपुर की शबाना ने एसएसपी दफ्तर में बोतल में लाया तेल आंशिक रूप से अपने ऊपर उड़ेल लिया। फिर एक ओर खड़ी हो गई। तेल डालते हुए उसे पुलिसकर्मियों ने देखा तो जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से रेफर कराकर वह सतीपुर चौराहे के पास निजी अस्पताल में भर्ती हो गई। पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची तो वहां कैंट के परगवां निवासी यूट्यूबर अमल सैनी व सनौआ निवासी शोएब खड़े मिले। पुलिस व एसओजी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

महिला के ससुर अब्दुल कय्यूम ने सीबीगंज थाने में देर रात अमल, शोएब व एक अन्य को नामजद करते हुए रिपोर्ट कराई। बताया कि अमल उनसे चौकी चौराहे के पास मिला और कहा कि आपके बेटे पर शबाना के डेढ़ लाख रुपये बकाया हैं। उसने मामला खत्म कराने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो वे वीडियो चला देंगे। अब्दुल कय्यूम और उनके परिवार पर और मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटे बेटे अब्दुल तस्लीम का एक्सीडेंट करवाकर उसे मरवाने की बात कही। उन्होंने शबाना का रोते हुए वीडियो दिखाया। कहा कि वह तेल छिड़ककर आत्महत्या करेगी और तुम सब फंस जाओगे। धमकियों से डरकर अब्दुल कय्यूम ने जेब में रखे छह हजार रुपये उन्हें दे दिए। आरोपियों ने ज्यादा रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अब्दुल कय्यूम का मानना है कि शबाना ने यह कदम शोएब और अमल सैनी के बहकावे में आकर उठाया है।
इस बात पर था विवाद
शबाना का अपने पति अब्दुल तस्लीम से विवाद है। शबाना का आरोप है कि तस्लीम ने उसे तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है। उसने पति पर पहली रिपोर्ट आईटी एक्ट के तहत सीबीगंज थाने में वर्ष 2019 में और दूसरी रिपोर्ट पति व ससुरालवालों के खिलाफ 2021 में दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई। पति से गुजारा भत्ता लेने का एक केस कोर्ट में डाला था। कोर्ट ने उसका छह हजार रुपये महीने का खर्च तय किया जो पति के विदेश में होने की वजह से उसे नहीं मिला। उसने इसकी वसूली का अनुरोध किया तो कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का वसूली वारंट जारी कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को वसूली वारंट लेकर सीबीगंज थाने के दरोगा तस्लीम के घर गए। महिला ने बताया था कि परिवार में शादी है तो पति विदेश से आया हुआ है। दरोगा को तस्लीम नहीं मिला तो वह घर के फोटो-वीडियो बनाकर ले आए। इस दौरान महिला की पैरवी में लगे शोएब ने यूट्यूबर अमल सैनी से मिलकर साजिश रची। अमल सैनी ने शबाना से 15 हजार रुपये में रकम दिलाने का सौदा किया। करीब तीन हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। महिला को बुधवार को रामपुर बाग के कैफे पर बुलाया। वहां उसका रोते हुए वीडियो बनाया और अगले दिन आत्मदाह का नाटक करने की साजिश रचकर चला गया।

--
खुद को पत्रकार बताकर अमल सैनी व शोएब ने महिला से आत्मदाह की साजिश रचाई। ऑनलाइन लेन-देन, रोते हुए वीडियो बनाने व रुपये लेने की सीसी फुटेज जैसे साक्ष्य जुटाकर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। इनके कुछ और साथी भी इस घटनाक्रम में शामिल हैं। पुलिस सभी पर कार्रवाई करेगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed