Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two additional pairs of special trains between Dehradun–Muzaffarpur and Chandigarh–Purnia

यूपी: देहरादून-मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़-पूर्णिया के बीच दो जोड़ी और विशेष ट्रेनें, बरेली होकर चलेंगी दोनों गाड़ियां

Sun, 08 Nov 2026 10:27 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देहरादून-मुजफ्फरपुर और चंडीगढ़-पूर्णिया रूट पर चार अतिरिक्त आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें नवंबर में कुल 10 फेरों में संचालित होंगी।  चारों ट्रेनों का बरेली में ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Two additional pairs of special trains between Dehradun–Muzaffarpur and Chandigarh–Purnia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के दौरान ट्रेनों पर लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच रेलवे ने दो रूटों पर चार और ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह गाड़ियां अप-डाउन 10 फेरों के लिए देहरादून-मुजफ्फरपुर और चंडीगढ़-पूर्णिया के बीच संचालित की जाएंगी। शनिवार को रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी। इससे पहले बरेली होकर लंबी दूरी की 62 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04336 देहरादून-मुजफ्फरपुर आरक्षित विशेष गाड़ी सात, 10 और 13 नवंबर को देहरादून से दोपहर 1:45 बजे चलने के बाद हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 8:12 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


04335 मुजफ्फरपुर-देहरादून आरक्षित विशेष गाड़ी आठ, 11 और 14 नवंबर को मुजफ्फरपुर से रात 8:40 बजे चलने के बाद दूसरे दिन शाम 6:30 बजे बरेली आएगी और रात 1:40 बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

04514 चंडीगढ़-पूर्णिया आरक्षित विशेष गाड़ी सात व 11 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे चलने के बाद अंबाला, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन तड़के 4:54 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा होते हुए तीसरे दिन तड़के 3:50 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

04513 पूर्णिया-चंड़ीगढ़ विशेष गाड़ी नौ व 13 नवंबर को पूर्णिया से सुबह 6:50 बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे बरेली आएगी। दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed