फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of robbery arrested in encounter, one shot in the leg

Bareilly News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 27 Jul 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery arrested in encounter, one shot in the leg
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से सतुईया पट्टी निवासी बदमाश अवधेश घायल हुआ है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथी विष्णु कश्यप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर धनेटा से झुमका तिराहे की ओर जा रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। अगरास जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दोनों बदमाशों में से एक ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इससे वह गिर गया। दूसरे को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी ममता देवी से 28 जून की रात ट्यूलिया अंडरपास पर कुंडल लूटे थे। शाही के गांव सुकली निवासी इकबाल खान से 21 जुलाई की रात औंध पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर बाइक और मोबाइल फोन, 900 रुपये की भी लूट की थी। इस मामले में उसी गांव का महेंद्र सिंह भूमिगत है। मुठभेड़ स्थल पर फील्ड यूनिट ने जांच-पड़ताल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed