{"_id":"64ff7dee1b0451c5d80f3946","slug":"two-accused-of-murdering-teenager-arrested-sent-to-jail-bareilly-news-c-4-1-bly1028-245702-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोर की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
Tue, 12 Sep 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। विशाल हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने उनकी बाइक बरामद कर ली है।
थाना मीरगंज के गांव गूला निवासी विशाल दिवाकर (16) बाइक मैकेनिक नरेंद्र की धनेटा फाटक के पास स्थित दुकान पर काम सीखने जाता था। बाइक खरीद फरोख्त के पैसों के लेनदेन के बाद दोनों में मन मुटाव चल रहा था। छह दिन पहले दावत के बहाने से नरेंद्र और गांव का ही रामबाबू विशाल को बहेड़ी क्षेत्र में ले गए। वहां दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उत्तराखंड सीमा के पास बहेड़ी क्षेत्र में गन्ने के खेत में दबा दिया था।
परिजनों के शक पर पुलिस ने दोनों को उठाकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सोमवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने बताया नरेंद्र पहली बार हत्या के मामले में जेल गया है, लेकिन रामबाबू अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह मीरगंज, फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी थानों से चोरी, लूट और अवैध असलहा रखने के मामले में जेल जा चुका है।