फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of assaulting 42 years old woman in Bareilly

बरेली: महिला को नशीला पदार्थ देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपी

Tue, 25 May 2021 10:56 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 25 May 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assaulting 42 years old woman in Bareilly
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की और बेहोश होने पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर बेटी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रविवार शाम पीड़िता को लेकर उसकी बेटी थाना सुभाषनगर पहुंची। युवती ने बताया कि उसकी मां की उम्र 42 वर्ष है और वह कभी-कभी शराब पी लेती है। रविवार को उसकी मां सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित अपनी फुफेरी बहन के घर गई थीं। 
विज्ञापन


वापस न आने पर वह मां की तलाश में पहुंचीं तो उनकी मां फुफेरी बहन के पड़ोसी सोनू के घर में नशे की हालत में बेसुध मिली। होश में आने पर उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती ने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बाद में बताया कि जब वह पहुंचीं तो सोनू समेत दो युवक कच्ची शराब बना रहे थे। उन्होंने गिलास में जबरन नशीला पदार्थ डालकर उन्हें पिला दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। ब्लीडिंग होने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। 


एसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर दूसरे आरोपी का नाम विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed