फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for murder of youth

Bareilly News: युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murder of youth
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव जाम में छज्जा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में सोमवार को एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छज्जा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस घटना में इंद्रपाल समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी धर्मपाल और करन सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम पोस्टमाॅर्टम के बाद इंद्रपाल का शव गांव लाया गया। उनकी पत्नी आशा और दो मासूम बेटियां आकांक्षा व वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार दोपहर गमगीन माहौल में लक्ष्मण स्वरूप का अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बार हुई मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष मीरगंज थाने पहुंचा था लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो आरोपियों की दोबारा हमला करने की हिम्मत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed