फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested after an encounter for robbing a bike and a mobile phone.

Bareilly News: बाइक और मोबाइल लूटने के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after an encounter for robbing a bike and a mobile phone.
बहेड़ी। पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन लूटने के दो आरोपियों को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने चार जून को एक युवक को रास्ते में रोककर पीटा था। उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन

गांव उलेतापुर के वीरपाल ने चार जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह ससुराल से शाम को लौट रहे थे। रास्ते में मिंतरपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया। बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर पीटा। फिर बाइक और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। गांव वालों को जानकारी दी तो गन्ना समिति के उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, देवपुरा बाजार के पास पुलिया पर शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो लोग आ रहे थे। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी की तो बाइक सवार घबरा गए। बाइक गिरने से दोनों गिर गए। पीछे बैठे ओमकार को चोट लग गई। दूसरा आरोपी करन मौर्य पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने गन्ने के खेत में आड़ लेकर और फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में करन मौर्य के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पतरासी निवासी करन मौर्य और ओमकार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट स्वीकारी, बाइक, मोबाइल फोन, तमंचे-कारतूस बरामद
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने चार जून को बाइक लूटी थी। उसकी नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी। आरोपियों के पास से लूटी हुई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही, दो तमंचे, दो कारतूस और एक खोखा मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग करने संबंधी धारा भी लूट की रिपोर्ट में बढ़ाई है।


वर्जन
पतरासी गांव के दोनों आरोपी शातिर हैं। वारदात को अंजाम देकर अंडरग्राउंड हो जाते थे। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी करन मौर्य और ओमकार को पकड़ा गया है। आरोपी ने बचकर भगाने के लिए पुलिस पर फायरिंग की गई है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed