{"_id":"5e95ffd28ebc3e78bc6b7be0","slug":"twenty-vicious-people-of-subhash-nagar-many-teams-got-involved-in-a-raid-bareilly-news-bly4026784160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर के बीस शातिर उठाए, कई टीमें धरपकड़ में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर के बीस शातिर उठाए, कई टीमें धरपकड़ में जुटीं
विज्ञापन
सुभाष नगर क्षेत्र में लोगों को पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
क्राइम ब्रांच भी जुटा रही सुराग, सील इलाके में चोरी से अफसर टेंशन में
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर के सील इलाके में कोरोना संक्रमित के घर चोरी में पुलिस के पास दूसरे दिन भी खुलासे लायक कोई इनपुट नहीं आ सका। पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमों ने पूरे दिन पसीना बहाकर शातिरों की धरपकड़ की। एसपी क्राइम समेत कई अधिकारी पूछताछ कर सही खुलासा करने में जुटे हैं।
सोमवार दोपहर बाद पुलिस को जानकारी मिली कि अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित परिवार के घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। इसके बाद लौटे दंपति ने सैनिटाइज कराकर घर में प्रवेश किया। यहां पता लगा कि करीब 13 लाख के जेवर समेत 14 लाख का माल चोरी कर लिया गया है। इसके बाद से पुलिस की टीमें धरपकड़ में जुटी हैं। अंदरूनी इलाके के ही करीब बीस शातिरों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पकड़ लाई हैं। एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत वरिष्ठ अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। बताते हैं कि लापरवाही मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। पड़ोस की गली में मिले इकलौते कैमरे में कोई फुटेज नहीं आ सकी है। इससे मुखबिरों के ही सहारे पूछताछ चल रही है।