{"_id":"6435bf7ef588e6ce1201a1c4","slug":"twelve-people-were-sent-to-jail-for-fighting-and-stone-pelting-in-fort-cantonment-bareilly-news-c-4-bly1015-123993-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किला छावनी में मारपीट और पथराव में बारह लोगों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किला छावनी में मारपीट और पथराव में बारह लोगों को जेल भेजा
विज्ञापन
बरेली। किला छावनी में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बारह लोगों को जेल भेजा गया है। वीडियो देखकर दूसरे लोग भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
रविवार रात किला छावनी निवासी अजयपाल उर्फ अज्जू ने घर लौटते समय नशे में मोहल्ले में गालीगलौज की थी। पड़ोसी तेजपाल की बेटी ने समझा कि अजय उसे गाली दे रहा है। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। तेजपाल पक्ष ने अजयपाल की पिटाई लगा दी थी। किला पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
सोमवार रात किसी शरारती ने तेजपाल के घर की गंटी बजा दी। तेजपाल और उनके परिजनों ने अजयपाल पक्ष पर शक जताया। पहले विवाद हुआ। इसकी सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पुलिस के लौटने दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। तोड़फोड़ में ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीन लोगों को चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर बारह लोगों को हिरासत में ले लिया। कुल 12 लोगों का चालान कर दिया गया। इनमें अजयपाल व दूसरे इंद्रपाल पक्ष के छह-छह लोग शामिल हैं। किला थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बवाल करने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।