फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tussle between Setu Nigam and Railways... Neither underpass nor ROB built, 50 thousand people affected

Bareilly News: सेतु निगम-रेलवे में खींचतान... अंडरपास बना न आरओबी, 50 हजार लोग प्रभावित

Fri, 02 May 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Tussle between Setu Nigam and Railways... Neither underpass nor ROB built, 50 thousand people affected
बरेली। बरेली-दिल्ली रेलखंड पर स्थित सरनिया पस्तोर रेलवे क्रॉसिंग बेहद व्यस्त है। आवागमन के लिए वैकल्पिक इंतजाम नहीं होने से आसपास के 20 गांवों के 50 हजार लोग पांच साल से परेशानी झेल रहे हैं। मरीज इलाज के लिए समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। स्कूली बच्चों की वैन भी रोज जाम में फंसती हैं। सेतु निगम और रेलवे की खींचतान की वजह से वहां न तो अंडरपास बना, न ही रेल ओवरब्रिज (आरओबी) मंजूर हो सका।
विज्ञापन

लोगोंं ने अंडरपास की मांग उठाई तो रेलवे ने उसे खारिज कर आरओबी बनाए जाने का सुझाव दिया। इस पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने सेतु निगम से आरओबी का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। सेतु निगम के अभियंताओं ने मौका मुआयना कर कहा कि वहां आरओबी के लिए पर्याप्त स्थान ही नहीं है। आरओबी के लिए वहां बने मकान गिराने पड़ेंगे। सेतु निगम के अभियंताओं ने अंडरपास की संभावना जताई। ऐसे में यह तय ही नहीं हो सका कि वहां अंडरपास बनाया जाए या आरओबी। नतीजा, लोग जाम झेल रहे हैं। नागरिकों ने बताया कि यह क्रॉसिंग 24 में से करीब 12 घंटे बंद रहती है। इसलिए यहां वैकल्पिक इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को होती है परेशानी: पस्तौर, सरनिया, चंद्रपुर जोगियान, चंद्रपुर काजियान, एना, बादशाहनगर, बहजोईया जागीर, जोगीठेर, बल्ला कोठा, ठिरिया ठाकुरान, रूपपुर, राघवपुर, गौतारा सहित बीस गांवों के लोग परेशानी झेल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed