{"_id":"58ab39fd4f1c1b0853b23804","slug":"tundla-passenger-train-derailed-after-aligarh-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में ट्रेन पटरी से उतरने के बाद अलीगढ़ पैसेंजर रद्द हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में ट्रेन पटरी से उतरने के बाद अलीगढ़ पैसेंजर रद्द हुई
बरेली।
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में कालिंदी एक्सप्रेस पटरी से उतर जाने के बाद बरेली से अलीगढ़ जाने वाली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों का रूट बदलते हुए बरेली से दिल्ली के लिए निकाली गईं। ट्रेनों का अचानक रूट बदलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा ने बताया कि टूंडला में ट्रेन पटरी से उतर जाने की सूचना आते ही सोमवार सुबह बरेली से अलीगढ़ के लिए जाने वाली अलीगढ़ पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। वहीं उधर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आगामी आदेश आने तक रद्द रहेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा कानपुर-दिल्ली रूट की राजेंद्रनगर (पटना)- नई दिल्ली एक्सप्रेस, सतना-आनंद विहार एक्सप्रेस, हरिद्वार शताब्दी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को लखनऊ से बरेली होते हुए दिल्ली के लिए निकाला गया। अचानक इन ट्रेनों का रूट बदल जाने से यात्री सकते में आ गए। इसको लेकर उन्होंने रेलवे विभाग की नाकामी का जनता को खामियाजा भुगतने पर अफसोस भी जताया। फिर भी उन्होंने ने अपने गंतव्य तक सही सलामत पहुंच जाने पर राहत की सांस ली। इसके अलावा हादसे के बाद फर्रुखाबाद से चलकर टूंडला पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन (54465) फिलहाल टूंडला से बरेली के बीच ही चलेगी। इसके अलावा बरेली से फर्रुखाबाद वाया टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54466) टूंडला से छह किमी पहले मितावली तक ही जाएगी। इसके अलावा बांदीकुई से वाया टूंडला बरेली पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन (45461) भी फिलहाल टूंडला से बरेली ही चलेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन (54462) बरेली से बांदीकुई तक जाएगी।