फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tuition teacher's husband did cruelty with a ten-year-old innocent in bareilly, jailed after arrest

Brutality in Bareilly : दस साल की मासूम के साथ ट्यूशन टीचर के पति ने की हैवानियत, गिरफ्तारी के बाद जेल

Sun, 05 Jun 2022 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 02:18 AM IST
सार

पत्नी की गैरमौजूदगी में आरोपी बच्ची को उसके घर से बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर मासूम के पूरा वाकया बताने के बाद उसकी मां उसे लेकर थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tuition teacher's husband did cruelty with a ten-year-old innocent in bareilly, jailed after arrest
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा चार में पढ़ने वाली रेलवे अधिकारी की 10 वर्षीय बेटी ट्यूशन टीचर के पति की हैवानियत का शिकार हो गई। पत्नी की गैरमौजूदगी में आरोपी बच्ची को उसके घर से बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर मासूम के पूरा वाकया बताने के बाद उसकी मां उसे लेकर थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची राजेंद्रनगर में नीलकंठ मंदिर के पास घर पर ही कोचिंग चलाने वाली मीना के घर रोज पढ़ने जाती थी। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक कुछ दिन पहले मीना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं। इसलिए वह बेटी को ट्यूशन पढ़ने उनके घर नहीं भेज रही थीं। दो जून को दोपहर एक बजे मीना का पति राहुल उनके घर पहुंचा। उसने बताया कि मीना घर लौट आई हैं और उन्होंने बच्ची को पढ़ने के लिए बुलाया है। बेटी को राहुल के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजने के बाद उन्होंने मीना को फोन करके बात की तो पता चला कि वह अभी घर नहीं लौटी हैं।
विज्ञापन


मीना से बात होने के कुछ ही देर बाद राहुल उनकी बेटी को घर छोड़ गया जो काफी गुमसुम थी। उन्होंने उससे पूछताछ की तो पता चला कि राहुल ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचीं और आरोपी राहुल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म और बच्ची को अगवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने फोन किया तो बच्ची को घर पहुंचाया
पीड़ित बच्ची की मां ने उसकी ट्यूशन टीचर मीना को फोन किया तो पता चला कि राहुल झूठ बोलकर बच्ची को अपने घर ले गया है। हैरत में आई मीना ने इसके फौरन बाद राहुल को फोन कर बच्ची को लाने की वजह पूछी तो वह आननफानन में बच्ची को उसके घर छोड़ गया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे, इसी दौरान किसी का फोन आया तो उसे फौरन घर छोड़ गए। बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

बेऔलाद और निठल्ला 
आरोपी राहुल की उम्र करीब 40 साल है। बताया जाता है कि वह खुद तो कुछ नहीं करता, पत्नी मीना ही घर पर कोचिंग चलाकर खर्च चलाती हैं। दोनों के कोई संतान भी नहीं है। 


बोला- बस किस किया था
पुलिस की हिरासत में जेल जाते वक्त आरोपी राहुल बोला कि उसने बच्ची के साथ गलत काम नहीं किया। उस पर प्यार आया तो बस गाल पर किस कर लिया था। घर पर पत्नी के न होने के बावजूद बच्ची को झूठ बोलकर ले जाने का कारण पूछा तो खामोश हो गया।

कोचिंग चलाने वाली महिला के पति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
- रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed