फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trying to rob urea again by stopping the goods train in Bisharatganj

बिशारतगंज में मालगाड़ी रोककर फिर यूरिया लूटने की कोशिश

Fri, 14 Feb 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Trying to rob urea again by stopping the goods train in Bisharatganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube

गार्ड की सतर्कता से बची वारदात, 15 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन

सोमवार रात 100 से ज्यादा बोरे लूटे जाने का अब तक नहीं हो सका है खुलासा


बिशारतगंज। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट के दौरे के चंद घंटे बाद ही बुधवार शाम इफको से यूरिया खाद के बोरे लोड कर आ रही मालगाड़ी को रोककर बदमाशों ने खाद लूटने की कोशिश की। हालांकि गार्ड की सतर्कता से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके। बदमाशों ने हैंडल ब्रेक में डंडा फंसाकर मालगाड़ी को रोका था। करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही।
बुधवार शाम इफको से खाद लेकर बिशारतगंज स्टेशन आ रही बस्ती स्पेशल मालगाड़ी को बदमाशों ने चंजरी बाल किशनपुर गांव के समीप हैंडल ब्रेक में डंडा फंसाकर रोक लिया। उस वक्त मालगाड़ी की रफ्तार सिर्फ 15 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी।
विज्ञापन

मालगाड़ी रुकते ही गार्ड सचिव शर्मा ने नीचे उतरकर ब्रेक नॉर्मल किए तब जाकर मालगाड़ी आगे रवाना हुई। इस दौरान मालगाड़ी 15 मिनट खड़ी। गार्ड को नीचे उतरते देख लुटेरे खाद लूटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मालगाड़ी के गार्ड ने बिशारतगंज स्टेशन पहुंचकर मेमो दिया। सोमवार रात बदमाशों ने शाहगंज स्पेशल मालगाड़ी की चार बोगियों की सील तोड़कर 100 से अधिक खाद के बोरे लूट लिए थे। खाद चोरी का मामला सुर्खियां में आने पर बुधवार को आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एपी सिंह और इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने यहां पहुंचकर लंबी पड़ताल की, लेकिन साक्ष्य न मिलने का हवाला देकर घटना को ही नकार दिया। आरपीएफ के अधिकारियों ने इफको रेल मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने का दावा भी किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही बदमाशों ने लूट की कोशिश करके उनके दावों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed