{"_id":"5f690bea8ebc3ef8f324dc69","slug":"truck-overturned-in-fatehganj-east-highway-blocked-all-night-bareilly-news-bly420604352","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगंज पूर्वी में फिर पलटा ट्रक, रात भर जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगंज पूर्वी में फिर पलटा ट्रक, रात भर जाम रहा हाईवे
Tue, 22 Sep 2020 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गिरे ट्रक को हटाती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात दस बजे पलटा ट्रक सुबह छह बजे हट सका
विज्ञापन
हाईवे पर वाहन पलटने से तीन दिन से रोजाना लग रहा जाम
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे के गड्ढों में फंसकर वाहन पलटने से पिछले तीन दिनों से रोजाना जाम लग रहा है। रविवार रात करीब दस बजे फिर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते समय गड्ढों में फंसकर ट्रक पलट गया, जिस वजह से रात भर हाईवे पर जाम लगा रहा। सुबह छह बजे क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद भी दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
फतेहगंज पूर्वी थाने के सामने हाईवे पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें फंसकर पिछले तीन से वाहनों के पलटने का सिलसिला बना हुआ है। रविवार सुबह चार बजे भी इसी स्थान पर प्याज की बोरियों से लदा ट्रक पलट गया था, जिसमें हेल्पर घायल हो गया था। हालांकि ट्रक सड़क किनारे पलटने से जाम नहीं लगा था। रात दस बजे फिर एक ट्रक उसी स्थान पर हाईवे पर पलट गया, इसके बाद हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को वनवे करके वाहनों को गुजारना शुरू किया। सुबह करीब छह बजे बरेली से क्रेन मंगाई गई, जिसके बाद ट्रक को सड़क से हटाया जा सका। इसके बाद भी दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर वाहन पलटने से तीन दिन से रोजाना लग रहा जाम फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे के गड्ढों में फंसकर वाहन पलटने से पिछले तीन दिनों से रोजाना जाम लग रहा है। रविवार रात करीब दस बजे फिर फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते समय गड्ढों में फंसकर ट्रक पलट गया, जिस वजह से रात भर हाईवे पर जाम लगा रहा। सुबह छह बजे क्रेन मंगाकर ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद भी दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।