Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck lay-by construction 50% complete, fire station faces land hurdle

Bareilly News: ट्रक ले बाई का निर्माण 50 फीसदी पूरा, अग्निशमन केंद्र में भूमि की अड़चन

Tue, 04 Nov 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Truck lay-by construction 50% complete, fire station faces land hurdle
परसाखेड़ा और सीबीगंज में बिजली की समस्या के समाधान के लिए प्रतिमाह शिविर लगाएंगे अफसर
विज्ञापन


बरेली। परसाखेड़़ा औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र का निर्माण भूमि उपलब्ध न होने से अटक गया है। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को जरूरत के मुताबिक भूमि उपलब्ध कराने और अगली बैठक में इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए फतेहगंज पश्चिमी के पास ग्राम टियूलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर दो ट्रक ले बाई का निर्माण 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। एनएचएआई मुरादाबाद के अधिकारियों ने अगले माह निर्माण पूरा होने की बात कही।



आयुक्त सभागार में रविवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने केंद्र स्थापना के लिए मुख्यालय को दोबारा अनुरोध भेजे जाने की जानकारी दी। यूपीसीडा की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि को मानक से कम बताया। तब और भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीबीगंज व परसाखेड़ा के उद्यमियों ने बिजली व्यवस्था सुचारु न होने का मुद्दा उठाया। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वितरण ने बताया कि माह की छह और सात तारीख को मेगा कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उद्यमियों की दैनिक समस्याओं के निवारण के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइनों की मरम्मत से संबंधित स्टाफ की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरा होने पर शुरू होगा रोड का निर्माण

एनएच-30 से बहादुरपुर मार्ग के निर्माण के संबंध में जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव को अनुपूरक योजना में शामिल किया गया है। अगले माह टेंडर प्रकिया पूरी जाएगी। उद्यमियों की ओर से बीडीए की नाथधाम एमएसएमई टाउनशिप में मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के प्रस्ताव पर उपाध्यक्ष ने जनवरी 2026 तक योजना लॉन्च होने की उम्मीद जताई।




नक्शे पास होने के इंतजार में नहीं स्थापित हो रहीं इकाइयां



उद्यमी अजय शुक्ला ने भोजीपुरा में बंद पड़ी किसान जैम फैक्टरी परिसर में काटे गए 40 भूखंडों का मुद्दा उठाया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शासन ने नई नीति के तहत इकाई निर्माण के लिए नक्शे को थर्ड पार्टी से पास कराने की व्यवस्था की है। थर्ड पार्टी चयन हो गया है, पर अभी नक्शे पास नहीं हो रहे। मंडलायुक्त ने 11 नवंबर तक उपायुक्त उद्योग से रिपोर्ट मांगी है। बैठक में उद्यमी गुरप्रीत सिंह, एसके सिंह, आशुतोष शर्मा, राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, रजत मेहरोत्रा आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed