{"_id":"5ee2820c8ebc3e43106ce2ef","slug":"truck-caught-fire-after-hitting-electric-pole-bareilly-news-bly4088542111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईवे पर अचानक टायर फटने के बाद हुआ हादसा
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रक टायर फटने के बाद बिजली के पोल से जा टकराया। लाइन टूटकर ऊपर गिरने से ट्रक में आग लग गई। हालांकि ड्राइवर इससे पहले ही ट्रक से बाहर कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
ट्रक ड्राइवर तौसीफ के मुताबिक रात करीब तीन बजे बैरियर वन चौकी से आगे भोजीपुरा इलाके में अचानक उसके ट्रक का टायर फटा तो वह बेकाबू होकर हाईवे के किनारे बिजली के पोल में जा टकराया। बिजली का एक तार टूटकर ट्रक पर गिरने के बाद तेज चिंगारियां निकलीं और ट्रक में आग लग गई। ट्रक से बाहर कूदने के बाद उसने पुलिस के जरिये फायरब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि काफी देर बाद जब फायर ब्रिगेड पहुंची, ट्रक तब तक पूरी तरह जल चुका था।