फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road Accident truck and a double-decker bus collided in Badaun two passengers died in the accident; 27 injured

Road Accident: बदायूं में ट्रक और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर, हादसे में दो यात्रियों की मौत; 27 घायल

Sun, 28 Apr 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

बदायूं के उझानी में ट्रक और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road Accident truck and a double-decker bus collided in Badaun two passengers died in the accident; 27 injured
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके में बसोमा मोड़ के पास शनिवार रात एक डबल डेकर बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा देर रात करीब 1:00 बजे हुआ। डबल डेकर बस बरेली से जयपुर जा रही थी। यह बस उझानी कोतवाली इलाके में बसोमा मोड़ के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक गलत दिशा से आ रहा ट्रक बस से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत घायलों को बस के अंदर से निकल गया। इस हादसे में बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रामलीला गौटिया निवासी राहिद खां (25) पुत्र अख्तर खां और शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नियाजी नगर गौटिया निवासी मोहम्मद आसिफ (40) पुत्र छुटकन खां की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए।

सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक और बस के चालक परिचालक भी घायल है। 

 

ट्रक के गलत दिशा से आने पर हुआ हादसा
उझानी कोतवाली क्षेत्र में जिस ट्रक से हादसा हुआ है वह ट्रक उझानी की ओर से बदायूं आ रहा था लेकिन उसकी दिशा गलत थी। वह अपनी साइड पर ना आकर दूसरी साइड से आ रहा था जिस वजह से यह हादसा हुआ। दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed