फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Troubled by the councilor and the police station chief, the victim put up a board about migration.

Bareilly News: सभासद और थाना अध्यक्ष से परेशान होकर पीड़ित ने लगाया पलायन का बोर्ड

Tue, 11 Nov 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the councilor and the police station chief, the victim put up a board about migration.
शेरगढ़। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपने मकान के पास गली में सभासद और थाना अध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इससे भयभीत पीड़ित ने मकान व जमीन बेचकर कस्बे से पलायन करने का बैनर लगाया है। वहीं, थाना अध्यक्ष और सभासद के खिलाफ कार्रवाई के लिए उक्त व्यक्ति ने परिवार सहित बरेली के दामोदरदास पार्क में बैठकर धरना दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शेरगढ़ के मोहल्ला निवासी ने नगर पंचायत के सभासद व थाना अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए अपने घर के नजदीक गली के ऊपर एक बैनर लगाकर मकान व कृषि भूमि बेचकर पलायन करने की बात कही है। उक्त बैनर में जिक्र किया है कि उसके छह पुत्रियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। परिवार में केवल अकेला व्यक्ति वह कमाने वाला है। सभासद के पुत्र उसकी पुत्री के साथ पहले भी रास्ते में छेड़खानी कर मारपीट कर चुके हैं। तब भी थाना अध्यक्ष ने उक्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को दबा दिया। इसके बाद रंजिश के चलते दो नवंबर को उसके साथ सभासद, उसके दो पुत्रों ने हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं, जिसकी रिपोर्ट थाना अध्यक्ष शेरगढ़ ने एसएसपी बरेली के आदेश के बाद मामूली धाराओं में मामला पंजीकृत किया था। इसके बाद अब वे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि बरेली में प्रदर्शन करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन देकर उन्हें वापस घर भिजवाया है। इधर, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोप निराधार है। मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed