{"_id":"66f87b026d31e7827e0bc284","slug":"troubled-by-in-laws-married-woman-consumed-poison-report-on-five-bareilly-news-c-4-lko1018-491140-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, पांच पर रिपोर्ट
Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर याकूबपुर निवासी सौदान सिंह का कहना है कि उन्होंने 17 फरवरी 2018 को अपनी बेटी पूजा (26) की शादी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खजुरिया जुल्फिकार निवासी विपिन कुमार से की थी। आरोप है कि विपिन, उसके चाचा नरेश कुमार, मां कुसुमा, बहन रेनू और बहनोई कपिल कुमार दहेज के लिए पूजा का उत्पीड़न कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने 27 सितंबर को सुबह आठ बजे जहर खा लिया।
नजदीक में रह रही उसकी मौसी नीरज को इसकी जानकारी हुई तो वह अपने बड़े बेटे को लेकर वहां पहुंच गईं और पूजा को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया।बाद में सौदान सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने इज्जतनगर थाने में विपिन कुमार, नरेश कुमार, कुसुमा, रेनू और कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।