फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trolley overturned in ditch due to collision with vehicle, created ruckus and jam

Bareilly News: वाहन की टक्कर से ट्रॉली खाई में पलटी, हंगामा कर लगाया जाम

Sun, 18 Aug 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned in ditch due to collision with vehicle, created ruckus and jam
भमोरा। शनिवार भोर एक पेट्रोल पंप पर रुके कावड़ियों की डीजे बंधी ट्रैक्टर-ट्रॉली में दूध वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रॉली के खाई में पलटने से इसमें दो पुत्रों के साथ सवार महिला घायल हो गई। इस बीच नाराज कांवड़ियों ने बरेली-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कछला से जल लेकर आ रहे भुता थाना क्षेत्र के गांव नवदिया के कांवड़िये शुक्रवार देर रात बरेली-बदायूं रोड पर भगवानपुर फिलिंग स्टेशन पर देर रात आराम करने के लिए रुके थे। उनकी डीजे बंधी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। कांवड़िया महावीर ने बताया कि सारे कांवड़िया पेट्रोल पंप पर सोए हुए थे। गांव निवासी रानू सिंह की पुष्पा अपने दो पुत्र हिमांशु व सुधांशु के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में सो रही थी। सुबह चार बजे बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फुट गहरी खाई व पिकअप सड़क पर पलट गया। आनन-फानन में ट्राली के नीचे दबी पुष्पा व उनके दोनों पुत्रों को निकाला गया, जो मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप को निकलवाने के लिए कुछ देर में क्रेन भेजने की बात कहकर चली गई। काफी देर बाद भी क्रेन नहीं पहुंचा तो कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा और महंत वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसएचओ भमोरा, सीओ आंवला के साथ उच्च अधिकारी पहुंच गए। जिन्होंने तत्काल कार्रवाई कराकर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed