{"_id":"c40192e1b3dca28e043a7f821961d1cd","slug":"triveni-express-derails-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस
बरेली
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के रेलवे यार्ड में बुधवार दोपहर शंटिंग के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और ट्रेन पलटते-पलटते बची। शुक्र था कि डिब्बे में कोई यात्री नहीं था। डिरेलमेंट की सूचना से अफसरों में खलबली मच गई। सवा दो घंटे बाद दूसरा डिब्बा लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
जंक्शन से बुधवार पूर्वाह्न 11:55 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस को शक्ति नगर की तरफ जाना था। इसके लिए यार्ड में खड़े डिब्बो से पॉवर जोड़कर शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान इंजन से पीछे का आठवां डिब्बा (जनरल कोच) पटरी से उतर गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो खलबली मच गई। रेलवे के मेकैनिकल, इंजीनियरिंग विभाग के अफसर और कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक एससी शर्मा मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान डिरेलमेंट वाले डिब्बे के अलावा उससे जुड़े एक अन्य डिब्बे को काटकर दो नए डिब्बे लगाए गए। सवा दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मेकैनिकल और इंजीनियरिंग विभाग के लोग चूक की जिम्मेदारी लेने के बजाए डिरेलमेंट का ठीकरा एक दूसरे के ऊपर फोड़ने की कोशिश में लगे रहे।
आरपीएफ और जीआरपी ने शांत किया मामला
डिरेलमेंट की वजह से त्रिवेणी एक्सप्रेस के लेट होने पर यात्री नाराज हो गए। कई यात्री ट्रेन के इंजन तक पहुंच गए और हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ और जीआरपी वालों ने यात्रियों को समझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
यार्ड में शंटिंग के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। यह किसकी चूक से हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।
- एससी शर्मा, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक