फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tripura woman came to Badaun for her lover

अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ

Fri, 14 Jul 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

Love Story : पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया से पनपी एक और लव स्टोरी सामने आई है। ये प्रेम कहानी हिंदुस्तानी है। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद शादीशुदा महिला 2300 किलोमीटर दूर से पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ आ गई।  

विज्ञापन
Tripura woman came to Badaun for her lover
प्रेमी धर्मेंद्र के साथ त्रिपुरा की महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के एक युवक की शादीशुदा महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। कुछ ही समय में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला त्रिपुरा की रहने वाली है। छह दिन पहले महिला करीब 2300 किलोमीटर दूरी तय कर उसके पास पहुंच गई। यहां आकर उसने प्रेमी से शादी कर ली है। महिला का एक साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खुड़वारा निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पाल पुत्र पीतम राजस्थान में रहकर नौकरी करता है। उसका कहना है कि पांच माह पहले फेसबुक पर उसकी त्रिपुरा निवासी महिला से दोस्ती हुई थी। शुरुआती दौर में उन्हें एक-दूसरे की भाषा समझने में काफी दिक्कत हुई। कुछ दिनों तक वह फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन




जब वह एक-दूसरे की भाषा समझने लगे तो उनके बीच प्यार हो गया। वह एक-दूसरे की बातें शेयर करने लगे। इस दौरान महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका एक साल का बेटा है लेकिन उसका पति काफी परेशान करता है। वह रोजाना शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है।

अगरतला से पहुंची गाजियाबाद 

कई दिनों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिर में उसने धर्मेंद्र के साथ रहने की ठान ली। महिला एक सप्ताह पहले सबकुछ छोड़कर अपने बेटे को लेकर अगरतला से गुवाहटी पहुंची। वहां से ट्रेन का सफर तय करके सीधे गाजियाबाद आई। 

ये भी पढ़ें- किशोरी से दरिंदगी: अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हिमाचल के व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेचा

वहां राजस्थान से धर्मेंद्र भी पहुंच गया और उसे अपने गांव ले आया। बहरहाल दोनों काफी खुश हैं। अभी धर्मेंद्र के परिवार वालों को महिला की भाषा समझने में दिक्कत हो रही है। महिला ने कहा कि वह धीरे-धीरे यहां की भाषा सीख जाएगी।

थाने जाकर बोली महिला- हमने कर ली शादी

खुडवारा गांव पहुंचने के बाद दोनों लोग सबसे पहले कादरचौक थाने पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे जरूरत पड़ने पर महिला को न्यायालय में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed