फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tripping in the metropolis... cuts on several feeders of Subhashnagar, Kila and Harungala

Bareilly News: महानगर में ट्रिपिंग...सुभाषनगर, किला व हरुनगला के कई फीडरों पर कटौती

Fri, 14 Jul 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tripping in the metropolis... cuts on several feeders of Subhashnagar, Kila and Harungala
बरेली। महानगर, राधा एन्क्लेव, आकांक्षा एन्क्लेव, सिल्वर एस्टेट, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, सरदार जी काॅलोनी में शाम होते ही ट्रिपिंग शुरू हो गई। सुभाषनगर, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, साउथ सिटी, डीडीपुरम, करगैना, किला व हरुनगला के कई फीडरों पर दिन में कटौती हुई। बिजली न मिलने से पांच हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं की शिकायतों को तत्काल अटेंड नहीं किया जा रहा है। भूड़ के ब्रह्मपुरा निवासी अनूप कुमार सक्सेना ने बताया कि 4:30 बजे से उनके घर बिजली नहीं है। खंभे से कनेक्शन खराब है। चार बार शिकायत की पर रात में 9:30 बजे तक आपूर्ति ठीक नहीं हो सकी थी। महानगर के एन्क्लेव निवासी विकास कुमार सक्सेना ने बताया कि सात दिनों से ट्रिपिंग हो रही है। कई बार शिकायत की पर समाधान नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article