{"_id":"5f3998c68ebc3e3cec6c361b","slug":"tricolor-hoisted-gracefully-in-educational-institutions-bareilly-news-bly416371050","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट के मुहाने पर खुलीं दुकानें, नहीं हुआ मिनी लॉकडाउन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट के मुहाने पर खुलीं दुकानें, नहीं हुआ मिनी लॉकडाउन का पालन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में चल रहा भंडारा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा छूटने के वक्त परीक्षा केंद्रों के बाहर गहमागहमी, टैंपो में क्षमता से अधिक सवारियां
विज्ञापन
बरेली। कोरोना के खिलाफ जंग में सरकारी कवायद समय के साथ ढीली पड़ती जा रही है। शहर के ज्यादातर हॉटस्पॉट एरिया में महज दिखावे को बल्लियां लगी हैं। एक छोर पर पुलिस भी बैठी है लेकिन इनके मुहाने पर ही मिठाई की दुकानें खुली हैं। चांट पकौड़ी के ठेलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। रविवार को मिनी लॉकडाउन था। लेकिन कई जगहों पर इसके बावजूद दुकानें खुली रहीं। बीईओ की परीक्षा छूटते वक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम के हालात भी रहे।
विज्ञापन
रामपुर गार्डन में वाहनों की आवाजाही जारी
मिनी लॉकडाउन में कंटेनमेंट जोन रामपुर गार्डन में वाहनों की आवाजाही जारी है। बैरियर पर पुलिस या तो रहती नहीं, रहती है तो किसी को टोकने से परहेज करती है। यही वजह है कि यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही जरूरत से ज्यादा है। रविवार को अंदर अस्पतालों व लैब में भारी भीड़ थी। जिसकी वजह से सामाजिक दूरी का नियम कायदा ध्वस्त नजर आया।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट कटरा में सजी दुकानें
कटरा चांद खां में मौर्य मंदिर के पास हॉटस्पॉट बना है। इसमें अंदर जाने के लिए कार सवार यहां तैनात होमगार्ड से बहस कर रहे थे। मुहाने पर ही मिठाई की दुकानें खुली थीं। साथ ही चाट पकौड़ी के ठेलों पर भी भीड़ थी। सिकलापुर में मंदिर के भंडारे में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी थी। यहां लोग समूह में बैठकर भंडारा खा रहे थे।
विज्ञापन