{"_id":"91a27331d1713b62fa455f58d59f4991","slug":"trian-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से अमृतसर, दरभंगा से अजमेर को जोड़ेगा बरेली कासगंज ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से अमृतसर, दरभंगा से अजमेर को जोड़ेगा बरेली कासगंज ट्रैक
बरेली
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रूट के नए ब्राडगेज ट्रैक को सीआरएस के निरीक्षण का इंतजार है। मालगाड़ियां यहां पहले से दौड़ रही हैं। यात्री ट्रेनों का संचालन बिना कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की हरी झंडी के नहीं हो सकता। डीआरएम ने बुलावे की औपचारिकता के रूप में सीआरएस को ओपनिंग लेटर भेज दिया है। उम्मीद है इसी महीने के अंत तक सीआरएस यहां निरीक्षण को आ जाएंगे। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने नए ट्रैक पर संचालित होने वाली पांच ट्रेनों का टाइमटेबल नेट पर डाल दिया है। इनमें दो पैसेंजर और तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हैं।
- पैसेंजर ट्रेन संख्या 55343 कासगंज से सुबह 6.45 बजे चलेगी और 10.15 बजे बरेली आ जाएगी। दूसरी गाड़ी 55345 कासगंज से शाम पांच बजे चलकर रात 08.25 पर बरेली आएगी। इन्हीं की डाउन ट्रेनों में 55344 बरेली से सुबह 07.35 बजे चलकर 10.55 पर कासगंज पहुंचेगी तो 55346 बरेली से शाम 6.40 बजे चलकर दस बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
- अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस 18514 हर बृहस्पतिवार को अमृतसर से 12.35 बजे चलेगी और अगले दिन कानपुर 8.25 बजे पहुंचेगी। इसी की डाउन ट्रेन 18513 हर शनिवार कानपुर से रात 9.45 बजे चलकर सुबह 5.45 बजे बरेली आएगी और शाम 5.15 पर अमृतसर पहुंचेगी।
- रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन 15056 हर मंगलवार रामनगर से शाम 5.55 बजे चलकर रात 11 बजे बरेली आएगी। अगले दिन सुबह 6.30 बजे आगरा पहुंचेगी। इसी की डाउन ट्रेन 15055 हर बुधवार 11.50 पर आगरा फोर्ट से चलकर शाम 7.32 बजे बरेली जंक्शन आएगी और रात 11.55 पर रामनगर पहुंचेगी।
- बरेली से कासगंज तक सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर तैनात कर दिए गए हैं और मालवाहक ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। वैसे स्टेशनों पर व्यवस्था ओके है पर जरूरी निर्माण या मरम्मत जारी है। संचालन से पहले स्टेशनों पर बाकी स्टाफ भेज दिया जाएगा। यात्री किराया पुराना ही लागू रहेगा। बस सीआरएस के आगमन की तिथि का इंतजार है।- चंद्रमोहन जिंदल, डीआरएम इज्जतनगर मंडल

- दरभंगा से अजमेर 15237 ट्रेन दरभंगा से बृहस्पतिवार को 01. 45 बजे चलेगी। कासगंज होती हुई रात में 09.50 बजे यह अजमेर पहुंचेगी। अजमेर से शुक्रवार को रात 11.25 बजे ट्रेन चलेगी। शनिवार को 12.15 बजे यह बरेली आएगी और आठ बजे दरभंगा पहुंचेगी।