फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trials completed without coordination, selected team will participate in state level competition

Bareilly News: बिना समन्वय के ट्रायल पूरा, चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

Wed, 18 Feb 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Trials completed without coordination, selected team will participate in state level competition
16 खिलाड़ी गोरखपुर में करेंगी प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता में प्रतिभाग
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत व बदायूं की टीमें कोच के साथ पहुंचीं। हालांकि ये ट्राॅयल स्टेडियम की टीम से बिना समन्वय के ही पूरा कराना पड़ा। इसमें जिला या हॉकी एसोसिएशन का कोई सदस्य नहीं पहुंचा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता में एसोसिएशन का भी रोल होना आवश्यक है। समन्वय प्रतियोगिता यूपी खेल विभाग व उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन समन्वय से कराती है। ऐसे में मंडल स्तर पर समन्वय बैठाने के लिए मंडलीय हॉकी एसोसिएशन के सचिव वसीम खान गैरहाजिर रहे। मंडलीय हॉकी एसोसिएशन के सचिव वसीम खान ने बताया कि स्टेडियम की ओर से केवल बाबू का व्हाट्सएप पर मेसेज आया था, जबकि न तो कोच ने बुलाया, न ही आरएसओ की ओर से कोई सूचना आई।
विज्ञापन

वहीं, आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि जिला या मंडल स्तरीय सचिव को आरएसओ कॉल नहीं करते। उन्हें विभाग के कर्मचारी ने सूचित किया, इसके अलावा कोच ने भी सूचना भेजी होगी। यदि वह नहीं आते तो हमें ट्राॅयल पूरा कराना ही है। आरएसओ ने बताया कि चयनित टीम गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन खिलाड़ियों का हुआ चयन-
गुंजन, रागिनी सोनाली, समीक्षा, बीना, साहिबा, रीमा, नेहा, वर्षा, सिद्धी, सिमरन, संजीवनी, सईमा, प्रगति वर्मा, रुचि व आरक्षित वर्ग में गीत, नगीना, खुशी का चयन हुआ। इसमें चार खिलाड़ी बरेली, छह बदायूं, छह शाहजहांपुर व तीन पीलीभीत से चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed