फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trends kept changing, sometimes SP was ahead and sometimes BJP.

Bareilly News: बदलते रहे रुझान... कभी सपा आगे हुई तो कभी भाजपा

Wed, 05 Jun 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Trends kept changing, sometimes SP was ahead and sometimes BJP.
बरेली। आम चुनाव की मतगणना में बरेली और आंवला सीट के प्रत्याशियों का मुकाबला काफी रोचक रहा। सुबह पहले राउंड में भाजपा ने दोनों सीटों पर बढ़त हासिल कर दबदबा बनाया। शुरुआत में साइकिल की चाल सुस्त रही, लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ा, सियासत करवट लेती रही। बरेली सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल 33 चरणों की गिनती में अंतिम राउंड तक सपा से आगे रहे। कुछ राउंड में बेहद करीबी टक्कर हुई। उधर, आंवला सीट पर शुरुआत कमल की बढ़त से हुई, लेकिन तीसरे राउंड से साइकिल ने रफ्तार पकड़ी। कई बार करीबी टक्कर रही और बीच में भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप भी आगे निकले, लेकिन बाद में पीछे हुए तो पिछड़ते ही चले गए। अंत में बरेली में कमल खिला और आंवला में सपा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


बरेली : भगवा गढ़ में पारे के साथ मजबूत हुई बढ़त
बरेली लोकसभा सीट पर मतगणना के पहले चरण में ही भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन से 2,262 मतों से आगे हो गए थे। दूसरे चरण में यह आंकड़ा दोगुना 4,476 तक जा पहुंचा। तीसरे चरण में अंतर लुढ़ककर 3,902 दर्ज हुआ। चौथे चरण में छत्रपाल ने 14,674 मतों की बढ़त हासिल की। आठवें चरण तक छत्रपाल 27,507 मतों से आगे रहे, लेकिन 12वें चरण में यह अंतर महज 14,812 मतों पर सिमट गया। हालांकि, अगले राउंड में फिर छत्रपाल ने 24,174 मतों की बढ़त बना ली। 17वें राउंड में मतों का अंतर घटकर महज 10,537 पर आ टिका। 18वें से 27वें राउंड तक लगातार छत्रपाल आगे रहे। 28वें राउंड में तीन हजार लुढ़के और 32,994 पर टिक गए। फिर छत्रपाल गंगवार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 34,804 मतों से विजेता बने।
विज्ञापन



आंवला: चूहे-बिल्ली के खेल में नीरज पास, धर्मेंद्र फेल
आंवला लोकसभा सीट के तीन विधानसभा क्षेत्रों बिथरी, फरीदपुर, आंवला की मतगणना बरेली में हुई, जबकि दातागंज व शेखूपुर विधानसभा सीटों के मतों की गणना बदायूं में हुई। बरेली में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और सपा के नीरज मौर्य के बीच राउंड दर राउंड चूहे-बिल्ली के जैसा खेल चलता रहे। पहले राउंड में 845 मतों से धर्मेंद्र आगे रहे और दूसरे में भी आगे हुए, लेकिन तीसरे में 4,926 मतों से नीरज ने बढ़त बना ली। क्रमवार 15वें राउंड तक नीरज का दबदबा रहा। फिर यह अंतर 340 मतों पर आ गया। 16वें राउंड में धर्मेंद्र फिर 2,917 मतों से आगे होकर 18वें राउंड तक डटे रहे। 19वें राउंड में फिर 7,881 मतों से नीरज आगे हुए, लेकिन अगले ही राउंड से लुढ़कने लगे। 21वें राउंड में वह 184 मतों से ही आगे रहे। 22वें राउंड से फिर बढ़त दर्ज की तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। 33वें राउंड तक आगे रहे और 15,969 मतों से नीरज मौर्य विजेता बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed