Bareilly News: रामनगर से मुरादाबाद के बिलारी तक आसान होगा सफर, सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू
लोक निर्माण विभाग ने भमोरा से शाहाबाद और बिलारी तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि इसे अगले 15 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रामनगर स्थित जैन तीर्थ के साथ रामपुर जिले के शाहाबाद और मुरादाबाद जिले के बिलारी तक का सफर आसान होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने भमोरा से शाहाबाद और बिलारी तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि इसे अगले 15 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
अफसरों ने बताया कि सड़क फिलहाल सात मीटर चौड़ी है। इसे अब 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि 46 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 149 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के बनने से बरेली के लोगों को शाहाबाद, बिलारी और संभल के लिए एक नया रास्ता मिल जाएगा।
संभल से मुरादाबाद, बबराला और अलीगढ़ के लिए भी कनेक्टिविटी मिलेगी। सड़क के चौड़ीकरण के लिए पिछले पांच वर्षों से मांग चल रही थी, हाल में ही इसकी मंजूरी मिली है। काम शुरू हो गया है, चौड़ीकरण के बाद सफर की रफ्तार बढ़ेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
गोविंदापुर में शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण
शहर के वार्ड संख्या 73 बिधौलिया के गोविंदापुर में कई वर्ष से सड़क निर्माण कार्य अटका हुआ था। दिसंबर 2023 में मेयर ने इसका शिलान्यास किया था, लेकिन रेलवे की ओर से एनओसी न मिलने से इसका निर्माण अटक गया। करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक निर्माण नहीं शुरू हो सका है। क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों का यहां से आना-जाना होता है। सीबीगंज से गौटिया और गोविंदापुर जाने का यह मुख्य मार्ग है।
सड़क पर एक जगह से रेलवे लाइन भी है। इसलिए निर्माण से पहले रेलवे की एनओसी मिलनी भी जरूरी है। पार्षद गुल बशर ने बताया कि रेलवे की जमीन सड़क के बीच में पड़ रही है, रेलवे के अनापत्ति मिलने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा। सहायक अभियंता नगर निगम सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे से एनओसी मांगी गई है। फोन पर भी रेलवे अफसरों से इस संबंध में बात हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एनओसी मिल जाएगी तो निर्माण शुरू हो सकेगा।