फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Travel difficult even after confirmed ticket, no room in many trains

Bareilly News: कंफर्म टिकट के बाद भी यात्रा मुश्किल, कई ट्रेनों में नो रूम

Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Travel difficult even after confirmed ticket, no room in many trains
बरेली। दिवाली के आसपास कंफर्म टिकट होने के बाद भी ट्रेनों में सफर करना सुविधाजनक नहीं होगा। दरअसल, इस दौरान ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ भी रहेगी। प्रमुख तिथियों में ज्यादातर ट्रेनों का यही हाल है। स्लीपर श्रेणी में स्थिति बेहद खराब है। कई ट्रेनों में नो रूम तो कई में वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। पसंदीदा ट्रेनों में एसी प्रथम से लेकर एसी तृतीय तक यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 36 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इनमें चार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इसके बाद भी त्योहार पर ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है। दिवाली से दो दिन पहले नौ नवंबर को बरेली होते हुए अप-डाउन 68 ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें दो त्योहार स्पेशल भी शामिल हैं। लगभग सभी ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भीड़ के बीच सफर करना पड़ेगा। भीड़ से संबंधित शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री
घर पहुंचने की जल्द में इन दिनों यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को ज्यादातर शिकायतें ट्रेनों के कोचों में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर रहीं। शिकायतें आने के बाद कुछ ट्रेनों को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर स्टेशनों पर रोककर जांच की गई तो पाया गया कि कोचों में अतिरिक्त भीड़ के रूप में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री हैं। ऐसे में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ से 11 नवंबर के बीच प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
- 22199 सुशासन एक्सप्रेस के स्लीपर में 110 और एसी तृतीय में 50 वेटिंग हैं।
- 14208 पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर में 172, एसी तृतीय में 72, एसी द्वितीय में 35 और एसी प्रथम में सात वेटिंग हैं।
- 14512 नौचंदी एक्सप्रेस के स्लीपर में 180, एसी तृतीय में 12, एसी द्वितीय में आठ, एसी प्रथम में तीन वेटिंग है।
- 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी तृतीय में 221 यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करेंगे।
- 13020 अवध-असम एक्सप्रेस के स्लीपर में 175, एसी तृतीय में 76, एसी द्वितीय में 32 वेटिंग हैं।
- 14659 सरयू-यमुना एक्सप्रेस के स्लीपर में 85, एसी तृतीय में 16 वेटिंंग है।
- 12230 लखनऊ मेल के स्लीपर में 180, एसी तृतीय में 50, एसी द्वितीय में 34, एसी प्रथम में सात वेटिंग है।
- 12430 लखनऊ सुपरफास्ट के स्लीपर में 177, एसी तृतीय में 79 और एसी द्वितीय में 34 यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करेंगे।
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, योगनगरी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ सुपरफास्ट में भी यही स्थिति है।


------
इन ट्रेनों में नो रूम
- 12558 मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति में नौ और 10 नवंबर तक।
- 22418 महामना एक्सप्रेस 10 और 11 नवंबर तक।
- 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस नौ से 12 नवंवर तक।
- 12370 कुंभ एक्सप्रेस नौ से 11 नवंबर तक।
- 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 10 नवंबर को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed