{"_id":"6761d2f7496da040110a901a","slug":"trapped-by-adopting-twenty-year-old-method-of-kidnapping-and-recovery-bareilly-news-c-4-bly1015-543271-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अपहरण और वसूली का बीस साल पुराना तरीका अपनाकर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अपहरण और वसूली का बीस साल पुराना तरीका अपनाकर फंसे
विज्ञापन
बरेली। लेखपाल हत्याकांड में ओमवीर की भूमिका को लेकर काफी चर्चा है। दरअसल, लेखपाल की वजह से उसकी कमाई चल रही थी और उसने उसी की जान ले ली। लेखपाल मनीष कश्यप को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ओमवीर कश्यप व उसके मामा नन्हे को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ओमपाल के साले सूरज और रिश्तेदार नेत्रपाल की तलाश कर रही है। सूरज इस घटनाक्रम से जुड़ा अहम आरोपी है, जिस पर मफलर से गला कसकर लेखपाल की हत्या करने का आरोप है। हालांकि, गर्दन धड़ से अलग होने से ओमवीर के दावे पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ये भी संभव है कि सूरज अपनी गिरफ्तारी के बाद ये बयान दे कि हत्या ओमवीर ने ही की थी।
यह बात भी चर्चा का विषय बनी है कि आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती वसूलने का पुराना तरीका अपना लिया। दरअसल, वर्ष 2004 तक दस्यु कल्लू यादव और नज्जू आदि की कटरी में सक्रियता के वक्त बदमाश यह तरीका अपनाते थे। इस लिहाज से पुलिस अधिकारी भी इनकी कहानी सुनकर भरोसा नहीं कर सके।
डीएनए जांच के लिए लिया जाएगा मां का सैंपल
विवेचक फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि खोपड़ी व हड्डी को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले सीएमओ से लेखपाल की मां का ब्लड व नाखून आदि के सैंपल लेने की अनुमति ली गई है। अमर उजाला ब्यूरो