फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trapped a transgender in a love trap, then got chest surgery done

Bareilly News: किन्नर को प्रेमजाल में फंसाया, फिर सीने की सर्जरी करवाई

Tue, 03 Jun 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Trapped a transgender in a love trap, then got chest surgery done
आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने किन्नर को प्रेम जाल में फंसाया, फिर सीने की सर्जरी करवाने के लिए उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराकर अकेला छोड़ आया। मामले में किन्नर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित किन्नर ने दी तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पहले आरोपी युवक उसकी खूबसूरती पर फिदा हो गया। मीठी-मीठी बातें करके उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने शादी का वादा भी किया। किन्नर का कहना है कि उसने कई बार युवक को समझाया कि वह किन्नर है। वह लड़की नहीं है। इसलिए उसके साथ शादी नहीं कर सकती, पर युवक नहीं माना।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि युवक ने किन्नर को धन दौलत व आलीशान जिंदगी जीने के सपने दिखाकर दूसरे जिलों के होटल में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी देता था। 29 मई को युवक उसे दिल्ली ले जाकर सीने की सर्जरी करवा दी। इसके बाद वह उसे अकेला छोड़ आया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किन्नर ने थाना पुलिस को युवक व उसके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक विवाहित है। इस मामले में चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article