फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trap of moneylenders made a debtor of 15 lakh by giving a loan of 35 thousand

सूदखोरों का जाल... 35 हजार का कर्ज देकर बनाया 15 लाख का बकायादार

Wed, 07 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trap of moneylenders made a debtor of 15 lakh by giving a loan of 35 thousand
demo photo - फोटो : demo pics

एक भाई का मकान हड़पने के बाद दूसरे के मकान पर भी डाल दिया ताला, पुलिस ने तुड़वाकर वापस दिलाया कब्जा
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर सीओ ने की जांच, सूदखोर पर तीन भाई और पत्नी समेत रिपोर्ट

बरेली। बारादरी की गोसाई गौंटिया की दिव्यांग महिला बिट्टो देवी के बेटे टिंकू को सिर्फ 35 हजार रुपये कर्ज देने के बाद सूदखोरों ने ब्याज पर ब्याज जोड़कर तीन साल में ही उसे 15 लाख का बकायादार बना दिया। इसके बाद उसके मकान पर ताला डाल दिया। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को ताला तुड़वाकर बिट्टो देवी को उनके मकान पर कब्जा दिलाया। उनकी ओर से आरोपी सूदखोर संतोष गिरि, उसके भाई हरि, दिनेश और आशु के साथ उसकी पत्नी स्वाति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
बिट्टो देवी ने सोमवार को आईजी रमित शर्मा से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे रिंकू ने पड़ोस में रहने वाले संतोष गिरि से 2018 में कई किस्तों में 35 हजार रुपये कर्ज लिया था। संतोष ने बतौर गारंटी टिंकू से उसकी 17 गज जमीन का एग्रीमेंट अपने भाई दिनेश के साले हृदेश के नाम करा लिया। कुछ दिन बाद जब टिंकू 35 हजार के कर्ज की अदायगी करने गया तो संतोष ने उस पर 55 हजार रुपये बकाया बताते हुए रकम लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने ब्याज पर ब्याज लगाना शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से वह टिंकू पर 15 लाख रुपये का बकाया बता रहा है। होली पर उसने टिंकू के मकान के एक हिस्से पर ताला भी डाल दिया और अब उसका बैनामा करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

दूसरे भाई को दिए थे डेढ़ लाख, साढ़े 10 लाख बकाया बता हड़पा मकान

बिट्टो देवी ने आईजी को बताया कि आरोपियों ने 2018 में ही उनके दूसरे बेटे छोटे लाल गिरि को कारोबार के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज दिया था और इसी तरह का एग्रीमेंट उससे भी करा लिया था। पिछले साल दिसंबर तक आरोपियों ने ब्याज पर ब्याज लगाकर उस पर साढ़े दस लाख रुपये का बकाया बना दिया। इसके बाद वे छोटे लाल को जबरन कचहरी ले गए और मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। सूदखोर ने कहा था कि छोटे लाल के मकान का बैनामा करने के बाद वे टिंकू को दिया कर्ज माफ कर देगा लेकिन बाद में मुकर गया। बिट्टो देवी ने आईजी को बताया कि संतोष गिरि ने इसी तरह कई और लोगों के मकान कब्जा रखे हैं। उसका पूरा परिवार गिरोह की तरह लोगों को सूदखोरी का शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास योजना से बना है मकान

बिट्टो देवी के बेटे टिंकू ने बताया कि आरोपी जिस मकान का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं, वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। जब मकान बन रहा था तो आरोपी चुप्पी साधकर बैठे रहे और अब मकान बनने के बाद बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं।

पुलिस पहुंची तो फरार हो गए आरोपी

आईजी के आदेश पर सोमवार को एएसपी साद मियां खान मौके पर जांच करने पहुंचे। बिट्टो देवी की शिकायत सही पाए जाने के बाद उन्होंने आरोपियों की तलाश कराई तो सभी घर से फरार मिले। मकान का ताला खोलने को कहा तो चाभी भी नहीं मिली जिसके बाद एक आरोपी की बेटी ने वहां पहुंचकर ताला तोड़ दिया। देर रात सभी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed