फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transmission line repaired late at night

Bareilly News: देर रात दुरुस्त हुई ट्रांसमिशन लाइन

Sun, 13 Jul 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Transmission line repaired late at night
बरेली। खराब हुई 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन को बिजली कर्मियों ने शुक्रवार देर रात दुरुस्त कर दिया, लेकिन लोकल फाल्ट ने तड़के चार बजे तक उपभोक्ताओं को परेशान किया। इस दौरान रामपुर बाग व सिंधु नगर फीडर पर सबसे अधिक परेशानी हुई है।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइन फेल होने से शुक्रवार रात 10 बजे सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सदर कैंट व कुतुबखाना उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, रात 12:30 बजे लाइन को ठीक कर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद भी कई इलाकों में लोकल फाल्ट, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या रही। सिविल लाइंस तृतीय, सदर कैंट व कुतुबखाना उपकेंद्र के कई फीडरों से पोषित इलाकों के लोग परेशान हुए। शनिवार को तड़के चार बजे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन


आजादनगर के लोगों ने भी झेली कटौती
33 केवी लाइन ठीक होने के बाद सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित सिंधुनगर फीडर से जुड़े आजादनगर में सुबह चार बजे तक उपभोक्ता परेशान रहे। फाल्ट ठीक होने के बाद फीडर खोला तो आजादनगर में बिजली नहीं पहुंची। इसके बाद कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाशा। शटडाउन लेकर उसे ठीक किया गया। इस दौरान सिंधुनगर, श्यामगंज, सेटेलाइट, कटरा चांद खां इलाके की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट व कुतुबखाना में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या
कैंट व कुतुबखाना इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही। ट्रिपिंग ने भी लोगों को खासा परेशान किया। बड़ी बमनपुरी, बड़ा बाजार, कुमार टाकीज, कोहाड़ापीर और पुराना रोडवेज इलाकों से उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज की शिकायतें दर्ज कराईं। कैंट के सदर बाजार में ट्रिपिंग की शिकायतें रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed