फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformer jumper blew; power supply restored after 25 hours.

Bareilly News: ट्रांसफार्मर का उड़ा जंफर, 25 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Transformer jumper blew; power supply restored after 25 hours.
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र के चार फीडरों में ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ने से 25 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 12 हजार से अधिक उपभोक्ता भीषण गर्मी में पानी के संकट से भी जूझते रहे।
विज्ञापन

कुतुबखाना में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे मोती पार्क, बड़ा बाजार, शास्त्री मार्केट, दर्जी चौक फीडर की बिजली गुल हो गई। विद्युत उपकेंद्र को सूचना देने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार सुबह लाइनमैन ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटे तो शाम चार बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद लाइनमैन को भेजकर मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

आज इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित
रविवार को सिविल लाइंस प्रथम और परसाखेड़ा उपकेंद्र पर मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और परसाखेड़ा क्षेत्र में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली कटौती रहेगी। 33 केवी लाइन पर पेड़ों की शाखाओं की कटाई के लिए रविवार सुबह छह से 11 बजे तक रविद्रनगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविंद्रनगर, साखोपार, भटबालिया, जानकीनगर, तहसील फीडर प्रभावित रहेंगे। अस्पताल फीडर और मेडिकल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed