{"_id":"6834d3c8109389578707cf85","slug":"transformer-damaged-due-to-lightning-power-crisis-in-many-areas-bareilly-news-c-4-1-bly1039-649365-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में विद्युत संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में विद्युत संकट
विज्ञापन
मीरगंज। बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान लोगों के घर लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए। कई इलाकों में बिजली संकट रहा।
रविवार देर रात लगभग तीन बजे तेज बारिश के साथ कौंध रही बिजली मीरगंज के 400 केवीए उपकेंद्र के बाहर रखे ट्रांसफार्मर पर गिर गई। मोहल्ला मेवात और उसके आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर जेई करुणेश मिश्रा कर्मचारियों के साथ पहुंचे। ट्रांसफार्मर को देखा तो पता चला कि क्वाइल अंदर से शॉर्ट हुई है, जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर दोबारा चालू करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग को घटना की सूचना दी गई है। नया ट्रांसफार्मर मिलते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
लोगों के घरों में लगे उपकरण हुए खराब
बिजली गिरने का असर मोहल्ला मेवात के अलावा आसपास के इलाके में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर भी पड़ा। मोहल्ला मेवात की रहने वाली संतोष शर्मा ने बताया कि बिजली जाने के बाद पूरे मोहल्ले में अंधेरा छा गया। गर्मी और उमस के कारण लोगों को पूरी रात बिना पंखे और कूलर के गुजारनी पड़ी। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई। संवाद