{"_id":"6a0628312619d624f505345d","slug":"transformer-at-civil-lines-iii-substation-blows-out-50000-people-affected-bareilly-news-c-4-bly1053-884389-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, 50 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, 50 हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर बुधवार रात 10 बजे फुंक गया। इससे सिंधु नगर, ओल्ड सिटी, सेटेलाइट, श्यामगंज, कालीबाड़ी, अमर उजाला फीडर से पोषिंत इलाकों की 50 हजार की आबादी (साढ़े आठ हजार उपभोक्ता) गर्मी और उमस के बीच पूरी रात परेशान रहे। विद्युत निगम की टीम फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी रही। रात 12 बजे आंधी-बारिश के कारण दो घंटे तक काम नहीं हो सका। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद वायरिंग में आए फॉल्ट को ठीक करने में भी वक्त लगा। बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
बुधवार रात 12 बजे तेज आंधी व बारिश के बीच शहर के 27 उपकेंद्र दो घंटे के लिए बंद कर दिए गए। इससे भी शहरवासी परेशान रहे। आंधी-बारिश की वजह से टीपीनगर की बिजली आपूर्ति बीते तीन दिनों से ठीक नहीं हो पा रही है। यहां 12 खंभे टूटे हुए हैं। संजय नगर फीडर से भी तीन दिनों से लाइट नहीं आ रही है। यहां भी खंभा टूटने को कारण बताया जा रहा है। पवन विहार व रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास शिवाजी कॉलोनी में खंभा टूटने के कारण बुधवार रात आपूर्ति प्रभावित रही। यहां मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर में आपूर्ति बहाल की गई। पवन विहार में भी बुधवार रात लाइट न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
वर्जन
जिन क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित थी, उनको ठीक कराया गया। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण समस्या हुई, जिसको ठीक कर लिया गया। आंधी-बारिश के कारण फीडरों में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता