Bareilly News: सात इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के तबादले, एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सात निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कोतवाली, साइबर थाना, भोजीपुरा और किला जैसे कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।
विस्तार
बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत, सात निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। स्थानांतरित किए गए स्टाफ में निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को कोतवाली प्रभारी से हटाकर साइबर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना से भोजीपुरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
राजीव कुमार सिंह को भोजीपुरा थाना प्रभारी पद से हटाकर कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को किला थाना प्रभारी पद से हटाकर आंवला कोतवाली भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक अचल कुमार को पुलिस लाइन से किला थाने का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। शीशगढ़ थाने के निरीक्षक अपराध राजकुमार सिंह को फतेहगंज पूर्वी थाने का प्रभारी बनाया गया है।
फतेहगंज पूर्वी थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को हाफिजगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हाफिजगंज थाने के प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देख रहे इंस्पेक्टर रवि कुमार को मीरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर अब सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी देखेंगे। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रयागराज सिंह अब वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बहेड़ी होंगे।
समायोजन का उद्देश्य
पुलिस विभाग ने यह स्थानांतरण जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने और अधिकारियों के बेहतर उपयोग के लिए यह समायोजन आवश्यक था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्थ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अनुपालन रिपोर्ट गोपनीय कार्यालय में जमा करने को कहा है।
महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले
इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं। साइबर थाना, भोजीपुरा, किला, कोतवाली, आंवला, फतेहगंज पूर्वी, हाफिजगंज और मीरगंज जैसे प्रमुख स्थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स और शिकायत प्रकोष्ठ जैसी शाखाओं से भी स्थानांतरित किया गया है। यह बदलाव पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।