फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transferred police personnel occupy PWD buildings

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के भवनों पर स्थानांतरित पुलिस कर्मियों का कब्जा

Sun, 07 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Transferred police personnel occupy PWD buildings
बरेली। पीडब्ल्यूडी के भवनों पर स्थानांतरित हो चुके पुलिसकर्मियों का कब्जा है। कई पुलिसकर्मी तबादले के छह माह बाद भी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। इससे नए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवास आवंटन में परेशानी हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने बदायूं व शाहजहांपुर के एसपी को पत्र भेजकर संबंधित पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जिले में तैनाती के दौरान उप निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में टाइप-3 आवास एक नवंबर 2019 को आवंटित किया गया था। स्थानांतरण के बाद बगैर सूचना दिए वह बदायूं चले गए। विभाग की तरफ से आवास आवंटन निरस्त कर दिया गया, पर दरोगा की ओर से प्रतिमाह निर्धारित 6,697 रुपये किराया नहीं दिया गया। दरोगा पर कुल 58,560 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जिले में तैनाती के दौरान एसआई किरन पाल को एक अगस्त 2016 को टाइप-3 आवास आवंटित किया गया था। स्थानांतरण के बाद बगैर सूचना दिए वह शाहजहांपुर चली गईं। इस पर 19 सितंबर 2025 को आवास आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसको अपर आयुक्त वित्त के लेखाकार को आवंटित कर दिया गया। एसआई पर प्रतिमाह 6,697 रुपये की दर से 58,560 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षी मीनाक्षी शर्मा को 15 अगस्त 2023 को टाइप-2 आवास आवंटित किया गया था। इनके मथुरा स्थानांतरण के बाद आवंटन निरस्त करके जिलाधिकारी के गनर को आवास आवंटित कर दिया गया। फिर भी आवास को अभी तक खाली नहीं किया गया। इनके ऊपर मई तक 58,333 रुपये बकाया है।

वर्जन
पीडब्ल्यूडी के आवास जिले में तैनात कर्मचारियों के लिए हैं। यहां से स्थानांतरित एसआई व आरक्षी बगैर सूचना के चले गए और भवन भी खाली नहीं कर रहे हैं, जबकि उसे दूसरे को आवंटित कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से संबंधित जिले के एसपी को पत्र लिखकर संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने का आग्रह किया है। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed