{"_id":"f6e1e74e79d7a98861ffa1fee7ad9b3c","slug":"transfaramatr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगाने गए थे, पुलिस ने खदेड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगाने गए थे, पुलिस ने खदेड़ दिया
बीरेली
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने तो कांकरटोला पुलिस चौकी में ट्रांसफार्मर लगाने की इजाजत दे दी लेकिन शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे तो चौकी इंचार्ज और स्टाफ ने उन्हें भगा दिया। पुलिस की इस मनमानी से गुस्साए इलाके के लोगों ने अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर में शाहदाना उपकेंद्र के जेई जगदीश सिंह ने पुलिस चौकी परिसर में नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए सामान पहुुंचवाया। इसके बाद जैसे ही खंभे लगने शुरू हुए, चौकी के दारोगा पुष्कर गंगवार और खुर्शीद ने काम रुकवा दिया और कर्मचारियों को भगा दिया। शोरशराबा सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों का कहना था कि पुलिस कालोनी और चौकी में बिजली चोरी होती है। पहले से लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड है इसलिए उन्हें पूरा वोल्टेज नहीं मिल पाता। पुलिस चौकी और कालोनी सरकारी जमीन पर है। उसके परिसर में काफी जमीन है, इसीलिए यह स्थान चुना गया था। चौकी पुलिस की मनमानी की शिकायत लोगों ने एसपी सिटी से भी की।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बारादरी प्रभारी को मामला सुलटाने का निर्देश दिया है। इंस्पेक्टर बारादरी ने पब्लिक के लोगों से बात करने के बाद बताया कि मामला रविवार को तय हो जाएगा। अधिशासी अभियंता नंदलान ने कहा कि जब सरकारी तंत्र सहयोग नहीं करेगा तो किससे उम्मीद की जा सकती है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि चिन्हित स्थान सर्वे के बाद ही तय हुआ, इसलिए ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध होने से सप्लाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन