फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will stop at Cantt station also, speed will increase on branch line

Bareilly News: कैंट स्टेशन पर भी होगा ट्रेनों का ठहराव, ब्रांच लाइन पर बढ़ेगी रफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 03:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Jan 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
Trains will stop at Cantt station also, speed will increase on branch line
बरेली। कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर मुरादाबाद मंडल मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी है। पिछले सप्ताह डीआरएम आरके सिंह भी मुरादाबाद-चंदौसी-आंवला-बिशारतगंज-कैंट स्टेशनों का निरीक्षण कर चुके हैं। बरेली-चंदौसी रेल लाइन का दोहरीकरण भी प्रस्तावित है। अगले माह आने वाले केंद्रीय बजट में अच्छी खबर मिल सकती हैं। रेल रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर पांच जोड़ी ट्रेनें रामगंगा से कैंट स्टेशन होने हुए संचालित होती हैं। इन ट्रेनों का कैंट में ठहराव नहीं है। ऐसे में बरेली के लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पाता। काफी समय से कैंट स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग हो रही है। इसमें अभी कुछ समय लग सकता है। ठहराव मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ उत्तर भारत सैन्य मुख्यालय, सिक्स माउंटेन डिविजन, आईटीबीपी हेड क्वार्टर को भी यहां से ट्रेनों की कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन

बैठकों में उठता रहा है मामला
मुरादाबाद रेल मंडल की उपभोक्ता सलाहाकार समिति की बैठकों में भी समय-समय पर कैंट स्टेशन के विकास और यहां ट्रेनों के ठहराव का मामला उठता रहा है। दो वर्ष से इस रेलखंड पर ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने के लिए काम चल रहा है। विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। दोहरीकरण के लिए भी स्वीकृति मिल गई है। ठहराव को लेकर भी जल्द ही निर्णय आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed