{"_id":"61ba40ed6ff2bd22af09fc13","slug":"trains-will-soon-run-on-pilibhit-shahjahanpur-route-bareilly-news-bly4692978115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरएस निरीक्षण में ट्रैक फिट घोषित होने के बाद मुख्यालय भेजा गया प्रस्ताव
बरेली। ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ेंगी। सीआरएस निरीक्षण में ट्रैक ट्रेनों के संचालन योग्य पाए जाने के बाद इज्जतनगर मंडल ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
पीलीभीत-शाहजहांपुर ट्रैक मीटरगेज से ब्रॉडगेज में बदलने का काम 2018 में शुरू किया गया था। पिछले साल यह काम पूरा कर लिया गया। काम पूरा होने के बाद रूट पर तीन बार सीआरएस निरीक्षण हुआ। निरीक्षण में ट्रैक ट्रेनों के संचालन योग्य पाया गया। ट्रैक के फिट घोषित होने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना संक्रमण काल में कम ट्रेनें चलने की वजह से यात्री गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो सका। अब दिसंबर के अंत तक इस ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया यात्री गाड़ियों के संचालन के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। गोरखपुर मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।