फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will soon run at a speed of 90 km in the 328 km rail section

Bareilly News: 328 किमी के रेल खंड में जल्द 90 किमी की रफ्तार से दौडेंगी ट्रेनें

Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trains will soon run at a speed of 90 km in the 328 km rail section
बरेली। मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में ट्रेनें जल्द ही औसत 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेंगी। इस रेल खंड में रोजा से बरेली तक बड़े कॉशन खत्म कर लिए गए हैं। बरेली से मुरादाबाद के बीच भी काम तेजी से चल रहा है। रविवार को हापुड़ के पास यार्ड और रेल ट्रैक के उच्चीकरण का काम किया गया।
विज्ञापन

करीब 328 किमी के इस रेल खंड में अब तक 42 कॉशन थे। इनमें कई कॉशन पर तो ट्रेनें पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजरती थीं। अप्रैल से अब तक रेलवे ने इस रेल खंड में 12 से ज्यादा स्थानों पर ट्रैक, यार्ड, इंटरलॉकिंग, लूप लाइनों के उच्चीकरण का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

बरेली से मुरादाबाद की दूरी करीब 90 और लखनऊ की दूरी करीब 250 किमी है। इस रेल खंड में रोजा से सीतापुर, शाहजहांपुर से पीलीभीत, बरेली से चंदौसी, रामपुर से लक्सर समेत कई अन्य लाइन भी जुड़ती हैं। ऐसे में करीब 328 किलोमीटर के रेल रूट पर यातायात का दबाव रहता है। दूसरी ओर रेल खंड में 42 कॉशनों पर ट्रेन की निर्धारित रफ्तार पर प्रतिबंध था। रोजा, बंथरा, रसुइया, कैंट, दलपतपुर, कटघर, मिलक समेत 15 स्थानों पर ऐसे कॉशन थे, जहां ट्रेन को पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पास करना पड़ता था। इनमें से ज्यादातर बड़े कॉशन खत्म कर लिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि ट्रैक उच्चीकृत करने समेत अन्य कार्य पूरे होने के बाद इन कॉशनों पर ट्रेनें पांच से 10 किमी की स्पीड के बजाय अपनी निर्धारित गति से गुजर सकेंगी। इससे ट्रेन की औसत गति 90 किमी प्रतिघंटा रह सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यह स्पीड रोजा से मुरादाबाद के बीच जल्द मिलने लगेगी। रेलवे ने अब मुरादाबाद से अमरोहा, हापुड़ और मेरठ सिटी के बीच भी काम शुरू कर दिए हैं। रविवार को 6:30 घंटे का ब्लॉक लेकर हापुड़ यार्ड और ट्रैक को अपडेट करने का काम किया गया। बाकी 12 स्थानों पर अप्रैल के पहले सप्ताह से 21 मई तक काम पूरा किया जा चुका है।
------------
बंथरा, रसुइया के बाद डूंगनपुर में भी बनेगी लूप लाइन
बरेली। मुरादाबाद, बरेली होते हुए गुजरने वाली दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर मुरादाबाद-शाहजहांपुर के बीच यातायात का ज्यादा दबाव रहता है। 328 किमी के इस रेल खंड में 1500 से 2000 मीटर की लूप लाइनें भी नहीं थीं। ऐसे में लंबी मालगाड़ियों के गुजरने की दशा में सवारी गाड़ियों की रफ्तार थम रही थी। अप्रैल के पहले सप्ताह में रसुइया और मई मध्य में बंथरा में 2000-2000 मीटर की लूप लाइनों का काम पूरा कर लिया गया है। अब रामपुर के पास डूंगनपुर में भी लूप लाइन बनाई जाएगी। इन लूप लाइन पर दो से तीन मालगाड़ियों को रोक कर सवारी गाड़ियों को पास किया जा सकेगा।

-------
वर्जन-
मुरादाबाद-रोजा के बीच ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया गया है। कुछ छिटपुट काम शेष हैं। रेल खंड में कॉशन लगभग खत्म हो चुके हैं। लूप लाइनों का काम भी पूरा हो गया है। ट्रेनें अब इस रेल खंड में पूरी रफ्तार से दौड़ सकेंगी।
- सुधीर कुुमार सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed