{"_id":"603fe4428ebc3edc0649c0d8","slug":"trains-will-run-from-today-to-lalkuan-kasganj-and-pilibhit-bareilly-news-bly4392928153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी लालकुआं, कासगंज और पीलीभीत के लिए ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी लालकुआं, कासगंज और पीलीभीत के लिए ट्रेनें
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की पैसेंजर ट्रेनें बृहस्पतिवार से चलनी शुरू हो जाएंगी। ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत तो मिलेगी, लेकिन उन्हें न्यूनतम 10 रुपये की जगह अब 30 रुपये किराया देना होगा। ट्रेनें सभी स्टेशनों और हाल्ट पर रुकेंगी।
बरेली सिटी स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 5:55 बजे काशीपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 9:40 बजे काशीपुर पहुंचेगी। सिटी स्टेशन से दूसरी ट्रेन सुबह 9:50 बजे चलकर दोपहर 12:24 बजे कासगंज, तीसरी ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर शाम 4:35 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके अलावा मुरादाबाद-काशीपुर पैसेंजर, कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर, कासगंज-अचनेरा पैसेंजर, कासगंज-मथुरा पैसेंजर, कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर, पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर, रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर, काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू होगा। लॉकडाउन खत्म होने पर शुरूआत में इस रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इन दोनों ट्रेनों में अनारक्षित टिकट से यात्रा की सुविधा नहीं थी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही थी। संवाद

अब लोगों को रामनगर-आगरा फोर्ट चलने का इंतजार
बरेली। इज्जतनगर मंडल बृहस्पतिवार से कासगंज, पीलीभीत, लालकुआं और काशीपुर के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। अब लोगों को रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस चलने का इंतजार है। यह ट्रेन 12 जुलाई से चलाई गई थी लेकिन पर्याप्त यात्री न मिलने के कारण एक महीने बाद संचालन बंद कर दिया गया। इज्जतनगर मंडल अब काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस, काठगोदाम-लालकुआं एक्सप्रेस आदि ट्रेनें चला रहा है। लोगों का कहना है कि आगरा के लिए जंक्शन से कोई ट्रेन नहीं है, ऐसे में रामनगर-आगरा फोर्ट चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि ट्रेन रेलवे बोर्ड के आदेश पर ही चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन