फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains will not run till May 3, refund will be available till June 21

तीन मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, 21 जून तक मिलेगा रिफंड

Wed, 15 Apr 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trains will not run till May 3, refund will be available till June 21
स्लीपर और खंभों तक पर रंग रोगन करवा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
बरेली। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन पर तीन मई तक रोक लगा दी है। ऐसे में कोई भी सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। इसी के साथ रेलवे ने रिजर्वेशन रद्द कराने के लिए 21 जून तक का समय दिया है। हालांकि ऑनलाइन आरक्षण स्वत: ही रद्द हो जाएंगे। अब किसी भी तरह की ई-टिकट की बुकिंग भी संभव नहीं हो सकेगी। लॉकडाउन की इस अवधि में खाद्यान्न पहुंचाने के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता रहेगा। एक अतिरिक्त गोरखपुर से काठगोदाम तक पार्सल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है, जबकि मंडुआडीह से काठगोदाम तक ट्रेन पहले से ही चल रही है। इसके अलावा हावड़ा अमृतसर पार्सल एक्सप्रेस भी चलाई है। यह ट्रेनें कम समय में भी खाद्यान्न गंतव्य पर पहुंचा रही है। संवाद
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप हुई बंद

बरेली। आइसोलेशन कोच, सैनिटाइजर और मास्क बनाने के बाद रेलवे वर्कशॉप फिर से बंद कर दिया गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एनई रेलवे मुख्यालय से निर्देश आने के बाद खुलने या बंद होने का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वर्कशाप बुधवार को बंद रहेगी। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने बताया कि वर्कशॉप एक अप्रैल को खोला गया था। 14 दिन में रिकार्ड काम हुआ। वर्कशॉप बंद करने का फैसला रेल कर्मचारियों के हित में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed