UP : किसान आंदोलन के कारण बरेली से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन का असर रेल यातायात पर पड़ा है। इसके कारण बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विस्तार
पंजाब में किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेेनें प्रभावित रहेंगी। अमृतसर से 25 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 25 नवंबर को प्रस्थान करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। 24 नवंबर को 15654 जम्मूतवी-कटिहार एक्सप्रेस को जम्मूतवी की जगह अंबाला से चलाया गया। अमृतसर से 25 को प्रस्थान करने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलाई जाएगी।
इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा व गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच उपरिगामी पुल के गार्डर संबंधी कार्य और पावर ब्लॉक के कारण गाड़ियां नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 29 नवंबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
30 नवंबर, एक, तीन, चार और पांच दिसंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 30 को चलने वाली 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। एक दिसंबर को 04518 चंडीगढ़-गोरखपर विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। तीन दिसंबर को 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।