फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains left on time, but stopped at the outer, trains were delayed for nine hours, passengers were upset

Bareilly News: समय से चलीं, पर आउटर पर ठहरीं, नौ घंटे तक देरी से आईं ट्रेनें, यात्री परेशान

Sun, 22 Jun 2025 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Trains left on time, but stopped at the outer, trains were delayed for nine hours, passengers were upset
बरेली। 10 विशेष और 17 से ज्यादा नियमित ट्रेनों ने शनिवार को नौ घंटे तक इंतजार कराया। 15 व 16 जून को रिकाॅर्ड बारिश के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई थी। बरेली होते हुए गुजरने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। रेलवे ने दावा किया था कि बारिश के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इससे गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश नहीं हो रही है। ज्यादातर ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से समय पर चलाया जा रहा है, लेकिन बंचिंग के कारण ट्रेनें रेलवे स्टेशनों के आउटर पर ठहरकर लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

इन विशेष ट्रेनों ने कराया इंतजार : शनिवार को 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन नौ घंटे और 04503 पटना-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। 03224 हरिद्वार -राजगीर विशेष ट्रेन सात घंटे और 04012 दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन ने चार घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 03311 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन दो-दो घंटे, 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन, 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहटी विशेष ट्रेन, 04021 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन तीन-तीन घंटे और 04329 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed